किच्छा विधायक ने किच्छा स्थित कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आगामी विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने तथा उन्हें शीघ्र शासन को भेजने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। विधायक तिलक राज बेहड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड नंबर-1, फुलसुंगी में फुलसुंगा तक 1.8 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण, सिरौली कलां में 1 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का निर्माण, शिमला मलसा-गिरधरपुर रोड से नीलकंठ कॉलोनी तक 500 मीटर सड़क का निर्माण के आंगणन शीघ्र तैयार कराये जाने के निर्देश दिए । बेहड़ ने बताया कि इसके साथ ही राज्य योजना 2026-27 के अंतर्गत किच्छा में बंडीया रेलवे फाटक से नमक फैक्ट्री रोड तक 1.5 किलोमीटर, नजीबाबाद में चीमा लेंन रोड का 1.5 किलोमीटर डामरीकरण, ग्राम आनंदपुर में स्कूल वाली सड़क का 600 मीटर डामरीकरण तथा ग्राम सभा भमरोला में डायनेमिक कॉलोनी की मंदिर वाली सड़क का 1 किलोमीटर डामरीकरण के लिए तत्काल एस्टीमेट तैयार कराये जाने अधिकारियों को निर्देश दिए गए तथा इन सडको की राज्य योजना के तहत स्वीकृति हेतु शासन से मांग की गयी है तथा 2026-27 के तहत इन सडको की स्वीकृति हेतु वे प्रयासरत्त है ।
साथ ही बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कनकपुर काली मंदिर से गौरीकला तक डामरीकरण विनोद मदन के खेत तक 2.5 किलोमीटर तथा रुद्रपुर वार्ड नंबर एक के ज्येष्ठा कॉलोनी की सड़क का डामरीकरण 500 मीटर इन दोनों सड़कों का आगणन शासन के समक्ष पहुच गए है बेहड ने कहा कि वे पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं कि इन दोनों सड़कों की स्वीकृति भी शीघ्र प्राप्त होगी और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
बैठक में विधायक द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत कराई गई 23 सड़कों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिन सड़कों पर अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें लेकर विधायक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
विधायक बेहड़ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़कों में निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस दौरान सहायक अभियन्ता गोविन्द भट्ट, अवर सहायक अभियंता विजय बिष्ट, व हरीश कनवाल उपस्थित रहे।
