Spread the love

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न.16 देव होम्स फेस 7 मे विधायकनिधि से स्वीकृत दुर्गा मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य लोकार्पण कर निर्माण कार्य को कॉलोनीवासियो को समर्पित किया।

विधायक शिव अरोरा बोले वार्ड न. 16 क्षेत्र जो नगर निगम रुद्रपुर के सबसे बड़े वार्डो मे से एक है जहाँ काफ़ी आबादी निवास करती है तो वही विधायक शिव अरोरा द्वारा इस वार्ड मे करोड़ो कि लागत के विकास कार्य करवाए गये है जिसमे बात करे बिगवाड़ा – दक्ष रोड जो इस पूरे वार्ड कि लाइफ लाइन है जिससे अनेको कॉलोनी इस मार्ग पर पड़ती है ऐसे मे यह रोड भी विधायक द्वारा राज्य योजना से बनवायी गई जिस पर आये दिन लोग एक्सीडेंट के कारण चोटिल होते रहते थे।
वही इस मार्ग के बनने से लोगो को काफ़ी राहत मिली।
वही इसके अलवा भी विधायक शिव अरोरा ने कई कॉलोनीयों मे मार्ग निर्माण व सौंदर्यकरण कार्य करवाए साथ हीं देव होम्स दुर्गा माता मंदिर मे सौंदर्यकरण को लेकर लोगों द्वारा लंबे समय से मांग चली आ रही थी इसको विधायक शिव अरोरा ने विधायक निधि से स्वीकृत कर सौंदर्यकरण कार्य को करवाया। विधायक बोले विकास कार्यों मे कोई कमी नहीं है लगातार जनता कि मांग के अनुरूप विकास कार्यों को बढ़ाया जा रहा है।

इस दौरान अजीत सिंह, केपी राठी, सुधीर चौधरी, एसपी यादव, हरीश मिश्रा, कुबेर चंद्र, जगदीश टम्टा, अमित मिश्रा, विपिन गुप्ता, बालकिशन यादव, प्रिंस यादव, जयंत चौधरी, कृष यादव आदि लोग मौजूद रहें।

You cannot copy content of this page