Spread the love


धान–गेहूं तुलाई में भ्रष्टाचार पर विधायक बेहड़ का प्रहार”
ग्राम महाराजपुर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक बेहड़ द्वारा कुल 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण किया गया। इसके अंतर्गत जिला योजना के तहत 10 लाख रुपये की लागत से शिव मंदिर से हनुमान मंदिर तक तथा जिला पंचायत द्वारा 150 मीटर सड़क का निर्माण तथा 9.50 लाख रुपये की लागत से मुन्ना लाल के घर से उमेश के घर तक एवं नरेश के घर से सुंदर के घर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया।
लोकार्पण अवसर पर विधायक बेहड़ ने कहा कि विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में धान तुलाई के दौरान खाद्य विभाग एवं सहकारिता विभाग की विभिन्न संस्थाओं द्वारा जो क्रय केंद्र बनाए गए थे, उन पर व्यापक स्तर पर अनियमितताएं एवं घोटाले सामने आए। उन्होंने इस विषय को लगातार उठाया तथा संबंधित विभागों और माननीय मुख्यमंत्री जी को भी अवगत कराया, किन्तु उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, उन्होंने कहा कि अब पुनः उन्हीं केंद्रों को गेहूं तुलाई का कार्य भी सौंप दिया गया है, जिससे किसानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। पहले ही किसान अपनी फसल पर मौसम की मार झेल रहे हैं, ऐसे में तुलाई एवं ढुलाई में हो रही अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बेहड़ ने आरोप लगाया कि इस पूरी व्यवस्था में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे किसानों को उनका उचित हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की जमीनों से जुड़े 143 जैसे मामलों सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्य बिना पैसे के नहीं हो पा रहे हैं और विभागों में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे आम किसान अत्यंत परेशान है।

बेहड़ ने किसानो से आह्वान किया कि वे तुलाई केन्दों पर जहाँ जहाँ भ्रष्टाचार तथा अनियमितताएं बरती जा रही है इन केंर्दो में धरने करे व अपनी मांगो को रखे जरूरत पड़ने पर वे भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे तथा वे स्वंय इन केन्दों के समय-समय पर निरिक्षण करेंगे और अधिकारियों को भ्रष्टाचार नहीं करने दिया जायेगा |
उन्होंने आगे कहा कि ग्राम महाराजपुर के अंदर अवशेष बची हुई लगभग 300-400 मीटर सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही कराया जाएगा। वहीं ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि द्वारा रामलीला मैदान में जो निर्माण कार्य चल रहा है, वहां एक शोचालय बनाएं जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों की मांग को स्वीकारते हुए इसके आगणन (एस्टीमेट) तैयार कराने के निर्देश दे दिए गए हैं तथा उक्त कार्य को भी साथ में पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा,ग्राम प्रधान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी प्रमुख अरुण शुक्ला, मेजर सिंह,मुल्कराज ठुकराल, जुगल चराया, सतीश कामरा, परविन्द्र सिंह,राजकुमार चिलाना,अशोक चुघ ,राजू हुडिया, दर्शन सिंह,रवि चावला, नरेन्द्र ग्रोवर, शुभम पुजारा, कृष्ण चिलाना , विशम्भर बाठला, सतीश ठुकराल, विनोद ठुकराल, देवेन्द्र सिंह,हजेंद्र सिंह,विजय सहानी , राम मोहन, हरी प्रकाश,राम सिंहसंजय मंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। तथा आदिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page