Spread the love

खटीमा (अश्वनी दीक्षित) से एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां पीएलबी गीता शर्मा द्वारा लीगल एंड क्लिनिक के माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की लगातार मदद की जा रही है बताया जा रहा है कि हाल ही में पति द्वारा मारपीट की समस्या से जूझ रही महिलाओं को थाना कोतवाली खटीमा ले जाकर उनकी एफआईआर दर्ज कराने और मेडिकल कराने में सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही तीन पीड़ित महिलाओं को पैनल अधिवक्ता की जानकारी देकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया इस दौरान पीएलबी गीता शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को कम करना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला के साथ नाजायज अत्याचार होता है, तो वे पूरी मदद के लिए आगे आते हैं उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित महिलाओं को यह जानकारी दी जाती है कि घरेलू हिंसा के मामलों में मेडिकल कैसे करवाना है और किस प्रकार से थाने में एफआईआर दर्ज करानी है, ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके इस पहल से क्षेत्र में महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ रही है और उन्हें अपने अधिकारों के लिए आगे आने की प्रेरणा मिल रही है।

You cannot copy content of this page