Spread the love

किच्छा श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण को लेकर बनाई गई योजना

विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपनी विधायक निधि से निर्मित दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों की कुल लागत लगभग 7 लाख रुपये है, जो क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में एक अहम कदम है।

इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने ग्राम भमरौला स्थित डायनेमिक कॉलोनी में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित मंदिर कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही ग्राम लालपुर के गंगोत्री विहार में 2.01 लाख रुपये की लागत से बने मंदिर निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया।
डायनेमिक कॉलोनी वासियों द्वारा विधायक बेहड़ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा पटाखे बजाकर व ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लालपुर क्षेत्र में मंदिरों के शेष कार्यों सहित अन्य विकास योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है तथा आगामी वर्ष में इन कार्यों को और गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से 2027 में पुनः विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए सहयोग एवं आशीर्वाद की अपील भी की।

इसके साथ ही उन्होंने डायनेमिक कॉलोनी, भमरौला की समस्याओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि कॉलोनी वासियों द्वारा विभिन्न समस्याएं उनके संज्ञान में लाई गई हैं, जिनके समाधान हेतु कार्यवाही शुरू कर दी गई है तथा अन्य समस्याओं का भी चरणबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह व गुरदास कालड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, राजेश प्रताप सिंह, किन्नू शुक्ला, ग्राम प्रधान जियाउल अहमद, ग्राम प्रधान राजेंद्र दास, ग्राम प्रधान विकास गंभीर, नरेश खुराना, अजीत सचदेवा, मदन मोहन शर्मा, दर्शन कोली, गज्जन सिंह, प्यारा सिंह, अमरजीत सिंह धारीवाल, सुशील विश्नोई, ए. के. मिश्रा, होशियार कोहली, मनदीप दहिया, बृजेश कटियार, आई. पी. सिंह, बी. एस. धर्मशक्तु, राज कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह एवं एस. लखविंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके उपरांत विधायक बेहड़ ने किच्छा स्थित श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की तथा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि गदरपुर श्मशान घाट की तर्ज पर किच्छा के श्मशान घाट को भी “सत्यपथ धाम” के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए आर्किटेक्ट से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विधायक बेहड़ ने कहा कि श्मशान घाट में बैठने की समुचित व्यवस्था, शेड निर्माण, स्वच्छ पेयजल सुविधा तथा सुगम रास्तों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गौरव राज बेहड़, गदरपुर श्मशान घाट अध्यक्ष राजू सुखीजा, गदरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, दिनेश भाटिया (किच्छा), राइस मिलर किशन गोयल (किच्छा), जे.ई. सुशांत एवं जे.ई. मुकेश (आरईएस) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हमारा एक ओर समाचार पत्र

You cannot copy content of this page