गदरपुर ।नगर के व्यापारियों द्वारा आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के शुभ उद्घाटन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा ,ज्ञापन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के नगर संयोजक राकेश गुंबर ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर का शुभारंभ होने जा रहा है उस दिन सार्वजनिक अवकाश होने से देशवासियों को अपने घर में रहकर दीपमाला करने का शुभ अवसर प्राप्त हो सकेगा । इस मौके पर राकेश गुंबर,अशोक छाबड़ा, केवल गुंबर,गगन डंग आदि मौजूद रहे!

श्री राम मंदिर उद्घाटन पर 22जनवरी 2024 को सार्वजनिक अवकाश हेतु भेजा ज्ञापन