खटीमा। खटीमा निवासी सुधा राना का चयन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वित्तीय पुरस्कार के लिए हुआ है। प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यरत चयनित प्राध्यापकों को उत्कृष्ट शोध एवं शोध पत्रों के प्रकाशन के लिए यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।

 

सुधा राना वर्तमान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी (चमोली) में गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल से गणित विषय में शोध कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन प्रोत्साहन योजना के तहत मिला यह प्रोत्साहन शोध एवं अकादमिक प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

 

खटीमा के व्यवसायी हरवंश राना एवं माया देवी की पुत्री सुधा राना की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सेराज मोहम्मद, डॉ. तनु मित्तल, डॉ. प्रतिभा आर्य, डॉ. अनुराधा बिष्ट, अनुज कुमार, मनोज कुमार, डॉ. पुष्पा रानी, रजनीश कुमार, रजनी नेगी एवं डॉ. खेमकरण सोमन सहित महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।