खटीमा राष्ट्रीय एकता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया विद्यार्थियों को दी गई कानूनी जानकारी खटीमा सचिव के आदेश संख्या 70/2026-27 के अनुपालन में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रा० पू० माध्यमिक विद्यालय चटिया फार्म, खटीमा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उनके अधिकारों और कानूनी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना रहा शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को न्याय के लिए दौड़, संवैधानिक एकता, कानूनी समानता एवं नालसा की एसिड अटैक पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं योजना, 2016 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही गरीबी उन्मूलन, साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली के बारे में भी जागरूक किया गया कार्यक्रम में बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है। कानूनी जागरूकता के माध्यम से आम नागरिक अपने अधिकारों को समझ सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं। शिविर में साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन पीएलबी गीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर टीम नंबर 36 से पीएलबी गीता शर्मा एवं प्रीति राणा, टीम नंबर 38 से पीएलबी विपिन चंद्र उप्रेती एवं मानवती राणा तथा पीएलबी रामनिवास सिंह राणा उपस्थित रहे

शिविर के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों, न्याय की उपलब्धता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया