माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार शनिवार, 27 जून 2026 को अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।इसी क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर के अंतर्गत महेशपुरा चेक पोस्ट पर जनपदीय प्रवर्तन दल एवं बाजपुर सर्कल की संयुक्त टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम के लिए सतर्कता बरती गई।इस संयुक्त अभियान में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार तथा आबकारी सिपाही बलजीत सिंह, वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा शामिल रहे। आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

