Spread the love

फायर यूनिट रुद्रपुर द्वारा आकाश इंस्टीट्यूट में आयोजित की गई मॉक ड्रिल

➡️ मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षित निकासी, रेस्क्यू ऑपरेशन, सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

➡️ लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

➡️ अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

🛑 दिनांक 27.06.2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री ईशान कटारिया के नेतृत्व में फायर यूनिट रुद्रपुर द्वारा आकाश इंस्टीट्यूट, नैनीताल रोड, आवास विकास, रुद्रपुर में मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन सायरन बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात फायर यूनिट द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का त्वरित आकलन किया गया। संस्थान में आग लगने की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को आपातकालीन निकास द्वार के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस दौरान फायर टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन करते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया, सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग, आग से बचाव के उपायों, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

You cannot copy content of this page