Spread the love

सितारगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को कानून, एवं साइबर सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल कोर्ट की जज श्रीमती नंदिता काला पहुंचीं, जहां विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान सिविल कोर्ट की जज श्रीमती नंदिता काला ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर आने वाले प्रलोभन भरे संदेशों, अनजान लिंक और साइबर ठगी से हमेशा सतर्क रहें तथा किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें उन्होंने छात्राओं को समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने, कानून का सम्मान करने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस की सहायता लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही अपराध से बचने का सबसे प्रभावी माध्यम है इस अवसर पर श्रीमती नंदिता काला ने विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राओं को हरेला पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से इस पर्व से जुड़े प्रश्न पूछे और पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिभा कोहली, अध्यापिका मोनिका पांडे, एडवोकेट मनोरमा गुप्ता, मुकेश राणा अनीता मनोज कुमार नीतू रूपा जाटव मंगल सिंह मुकेश चंदन कविता बृजेश रमेश चौहान विश्वजीत सिंह राय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

You cannot copy content of this page