Spread the love

: उधम सिंह नगर जिले के किच्छा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खुरपिया ग्राम के भूमिहीन खेतीहर मजदूरों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। किच्छा के ग्राम पंचायत खुरपिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी लंबे समय से लंबित भूमि आवंटन की मांग को लेकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में तहसीलदार एच.सी. त्रिपाठी के माध्यम से मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति के भूमिहीन परिवारों के लिए आरक्षित भूमि को जमरानी बांध प्रभावितों की तर्ज पर पात्र व्यक्तियों को आवंटित करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि भूमि आवंटन की मांग को लेकर वे कई वर्षों से शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में राजस्व परिषद, जिलाधिकारी समेत विभिन्न अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ ग्रामीणों द्वारा न्यायालय में शरण ली गई थी, जहां पात्र किसानों को कृषि योग्य भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक भूमिहीन परिवारों को भूमि का लाभ नहीं मिल पाया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
फिलहाल भूमिहीन खेतिहर मजदूरों की नजर अब शासन के फैसले पर टिकी हुई है। देखना होगा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पर सरकार कब तक कोई ठोस निर्णय लेती है।

You missed

You cannot copy content of this page