Spread the love

चम्पावत,कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों, सेना के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी टेंट,स्टेज,बैरिकेटिंग आदि सभी व्यवस्थाएं कल तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल शौचालय, पेयजल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व सैनिक व वीर नारियों को सम्मानित किया जायेगा इसलिए उनकी सूची बनाकर उनके बैठने की सीटिंग व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ली जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित पार्किगं की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।निरीक्षण दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उपाध्यक्ष अमित पांडे,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, सी ओ कर्नल आकाश, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उद्यम सिंह नगर कर्नल सीपी कोठारी, चम्पावत कर्नल उमेद सिंह, अधिशासी अभियंता आर डब्लू डी अमित भारती, लो नि वी एन के अग्रवाल,पूर्व सैनिक अध्यक्ष गम्भीर सिंह धामी, चम्पावत भान चंद आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page