Spread the love

किच्छा। रायत बाहरा, मोहाली (चंडीगढ़) में आयोजित प्रतिष्ठित डांस इंडिया डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली महर्षि विद्या मंदिर, शिमला पिस्तौर की कक्षा 10वीं की छात्रा एवं ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी जोगिंदर बिंद एवं रामवती की प्रतिभावान बेटी हिमानी को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनके आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने हिमानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद हिमानी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश एवं देश की युवा प्रतिभाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, और सरकार भी ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हिमानी की यह सफलता आने वाली पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भी हिमानी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान मनोज यादव, गौरव पोपली, राकेश यादव, नवाब अली, नरेश गंगवार, नितिन पत्रों, मोहन राठौर, बाबू भाई, छोटे शाह, रामलाल, योगेंद्र प्रसाद, कृष्णा, जगदीश, सुल्तान मियां, अमित अरोड़ा, सचिन, मोहन, राजेंद्र, किरण, साक्षी, शशि, सोनिया, आशा, हरनाम सिंह, गिरधारी लाल, अनिल, कमल कुमार समेत समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page