हिंदी और संस्कृत प्रस्तुतियों में प्रथम स्थान, ओवरऑल भी रहा प्रथम
भारत विकास परिषद, विवेकानंद एवं वीर सावरकर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिंदी एवं संस्कृत दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया । विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया । यह प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर रुद्रपुर में आयोजित की गई में आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में शहर के प्रतिष्ठित छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । श्रीमती सुजाता नारंग, श्रीमती रक्षिता तथा श्री रितेश मनोचा जी निर्णायक मंडल के सदस्य थे।
भारत विकास परिषद द्वारा पहली राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 1967 में किया गया था। राष्ट्रीय स्तर पर इस स्पर्धा की शुरुआत वर्ष 1975 में हुई। तब से लेकर आज तक यह प्रतियोगिता प्रति वर्ष निरंतर आयोजित की जा रही है।प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली बच्चों में सांस्कृतिक मूल्य, देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना की भावना को जगाना है।
इस प्रतियोगिता में धु्रव वैष्णव, रिदिमा कोहली , साई वैभव जोशी ,आयुष्मान चैबे हिमानी मल्लिक ,मौलिक मदान ,आराध्या सक्सेना ने हिंदी और संस्कृत दोनों की प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति एवं भाषाई दक्षता का परिचय दिया, वहीं संस्कृत प्रस्तुति में संस्कृत भाषा के प्रति अपनी समझ और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। दोनों प्रस्तुतियों को प्रथम स्थान प्राप्त होना विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रमाण है।
विद्यालय की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि विद्यालय की यह उपलब्धि भारतीय भाषाओं एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
निदेशक महोदय, प्रधानाचार्य महोदय, हेडमिस्ट्रेसेज तथा समस्त जेसीज परिवार ने विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

