Spread the love

प्रधान लाइन में 700 मीटर सड़क निर्माण ₹41.19 लाख की स्वीकृति, साथ ही प्रमुख सड़कों का लोकार्पण ₹32.48 लाख की लागत से
नजीबाबाद/माता फार्म।
ग्राम नजीबाबाद स्थित धौराडाम में प्रधान लाइन में सड़क निर्माण की स्वीकृति विधायक तिलक राज बेहड के प्रयासों से प्राप्त हुई। इस परियोजना के तहत 700 मीटर सड़क का निर्माण ₹41.19 लाख की लागत से किया जाएगा। यही कारण है कि प्रधान लाइन में विधायक का स्वागत विशेष रूप से भव्य और उत्साहपूर्ण रहा।
विधायक निधि, जिला योजना और जिला पंचायत के तहत ग्राम नजीबाबाद के प्रमुख मार्गों पर सड़कों का लोकार्पण और उद्घाटन किया गया, जिसमें माता फॉर्म क्षेत्र में दो सड़कों का निर्माण (विधायक निधि, ₹5.48 लाख), चीमा लाइन में लगभग 200 मीटर सड़क (जिला योजना, ₹15 लाख), प्रधान लाइन क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण (जिला पंचायत, ₹9 लाख), और अमर सिंह लाइन में जंगलात वाली सड़क (विधायक निधि, ₹2.5 लाख) शामिल हैं। कुल लोकार्पण लागत ₹32.48 लाख रही।
विधायक तिलक राज बेहड ने कहा,
“हमारा लक्ष्य क्षेत्र के हर गांव और हर गली तक विकास पहुंचाना है। जहां जरूरत होगी, वहां सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो असली विकास सबके लिए होगा। आज आम जनता को सिलेंडर जैसी मूलभूत चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं और सरकार बिल्कुल चुप्पी साधे हुए है। आम जनता अपने अधिकारों के लिए प्रयास कर रही है। कांग्रेस की सरकार आते ही भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।”
इन सभी कार्यों का समापन बड़े भव्य तरीके से किया गया, जिसमें स्थानीय गणमान्य और क्षेत्रवासियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम बखपुर से हुई, जहां से विधायक का काफिला पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ा। रास्ते भर फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच जनसैलाब उमड़ा, जिससे हर गली और सड़क स्वागत द्वार में तब्दील हो गई। माताफार्म, प्रधान लाइन, पावर लाइन और धौराडाम क्षेत्रों में भी विधायक का जोरदार स्वागत हुआ।
ग्रामवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
इस दौरान भारी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, पूर्व प्रधान गुलशन सिंधी, अरुण कुमार शुक्ला, राजेश प्रताप सिंह, मेजर सिंह, अशोक, ग्राम प्रधान रोशनी देवी, राम प्रधान, राहुल, रीना ग्राम प्रधान, सुरजीत सिंह, भजन सिंह, लखविंदर सिंह, राजपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, बलदेव सिंह, बलवंत सिंह, सुंदर सिंह, सोनी वर्क, बलबीर सिंह, आफाक खान, विशन कोरंगा, राजेंद्र शर्मा, अर्जुन यादव, अनिल यादव, जियाउद्दीन खान, विक्रम कोरंगा, विक्रम मेहता, डिंपल सिंह, रघुनाथ सिंह, योगी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page