हल्द्वानी कश्यप महासभा के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक वेंकट हॉल में महर्षि कश्यप जी की जयंती हर्षौल्लास के साथ मनाई गई।
जिसकी अध्यक्षता महेंद्र कश्यप ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकाश हरबोला जी पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्या, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, ललित जोशी, मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे।कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार ने किया, महर्षि कश्यप की जयंती पर वक्ताओं ने महर्षि कश्यप जी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमेशा दूसरों की मदद करने का आह्वान किया।धर्मपाल कश्यप, किशोरी लाल, रामप्रसाद कश्यप, हरीराम कश्यप, अशोक कश्यप, श्याम कश्यप, पंकज कश्यप, जानकी प्रसाद कश्यप, नन्हे कश्यप, शंकर कश्यप, अमित कश्यप, मुकेश कश्यप, संजय पांडे पार्षद वार्ड 60, ध्रुव कश्यप, सुनील कश्यप, राहुल कश्यप, ओमी शंकर, अमित कश्यप, राजन कश्यप, अभिषेक कश्यप शिव सेना मीडिया प्रभारी, दुर्वेश कश्यप, अनिल कश्यप, सागर कश्यप,रूपचन्द्र कश्यप, चेतराम कश्यप, अनुज कश्यप, सुनीता कश्यप, ललिता कश्यप, प्रति कश्यप, पूनम कश्यप, रीना कश्यप, अशोक कश्यप LIC, संजय कश्यप, दीपक कश्यप, मुकेश कश्यप, संजय कश्यप एवं अन्य कश्यप परिवार के सदस्य मौजूद थे
