नानकमत्ता पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद पहुंचे नानकमत्ता गुरुद्वारा और खास मुलाकात की विधायक गोपाल सिंह राणा से इस दौरान नानकमत्ता के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राजकुमार ठकराल का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में पुष्प मालाएं पहनाई गईं और मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की गई मीडिया से बातचीत करते हुए राजकुमार ठकराल ने कहा कि वे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें रोकने और दबाने का काम किया, जिसे वे बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की दोहरी राजनीति से आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, यही वजह है कि उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा।इस मौके पर राजकुमार ठकराल, विधायक गोपाल सिंह राणा और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नानकमत्ता गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका और लंगर ग्रहण किया इस मौके पर नानक मथा गुरुद्वारे के प्रधान प्रबंधक ने राजकुमार ठकराल को शाल उड़कर सम्मानित किया इसी के साथ नानकमत्ता के कांग्रेस पदाधिकारी सतनाम सिंह सतनाम सिंह निक्कू करनावल सुरेंद्र सिंह करनावल ने स्मृति चिन्ह देकर राजकुमार ठकराल को सम्मानित किया पत्रकारों के मुद्दे पर बोलते हुए ठकराल ने कहा कि पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें जनता की आवाज उठाने से रोका जा रहा है, जो कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ नाइंसाफी है। खटीमा में एक पत्रकार पर दर्ज मुकदमे को लेकर उन्होंने असंतोष जताया इसके अलावा ओवरलोड वाहनों को लेकर भी उन्होंने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिस पर सरकार और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर सतनाम सिंह निक्कू सतनाम सिंह करनावल बिजेंदर मम्मी प्रकाश बब्बर बलवंत सिंह रामनरेश जय सिंह नरेंद्र सिंह रमेश रौतेला प्रदीप बेदी चंचल सिंह प्रकाश कुमार बाबू सिंह रामनरेश राणा दीपक राणा जोगिंदर सिंह जसविंदर सिंह करम सिंह गौरव राणा सरदार अमित सिंह हरगुन सिंह युवराज सिंह तरुण लक्खा बलविंदर सिंह रजत सिंह रोबिन सिंह विवेक राणा सुरेंद्र सिंह करनावल कृपाल सिंह पवन सिंह राणा राधेश्याम राणा विधान दास आदि मौजूद रहे।

