Spread the love



हरिद्वार के कलियर क्षेत्र स्थित आसफनगर गांव में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध करोड़ों रुपये के लेन-देन मामले में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मामला जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा हुआ है। जांच के दौरान युवती का नाम सामने आने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरिद्वार पुलिस के सहयोग से आसफनगर गांव में छापेमारी कर युवती को हिरासत में लिया।
प्राथमिक जांच में संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और पाकिस्तान कनेक्शन की बात सामने आने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां युवती के बैंक खातों, मोबाइल रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रांजेक्शन और अन्य वित्तीय गतिविधियों की गहन जांच कर रही हैं।
सूत्रों के अनुसार मामला हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी हैं।
फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

You cannot copy content of this page