Spread the love


रिपोर्ट अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज, 16 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आमजन को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप जिला चिकित्सालय (SDH) सितारगंज में निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 139 मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श एवं उपचार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।शिविर में डॉ. मेघा शर्मा रखोलिया, MBBS, MD (Gold Medalist), DNB (Gastro) ने गैस्ट्रो एवं लिवर संबंधी समस्याओं से पीड़ित 110 मरीजों का परीक्षण कर विशेषज्ञ परामर्श दिया। वहीं डॉ. वंदना प्रसाद, MBBS, MD (Gold Medalist), DNB (Nephrology) ने किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित 29 मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श किया शिविर में पेट एवं पाचन तंत्र से संबंधित बीमारियों, लिवर रोग, किडनी रोग, उच्च रक्तचाप से जुड़ी किडनी संबंधी समस्याओं समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दी गई। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होने से मरीजों को दूरस्थ चिकित्सा संस्थानों की ओर जाने की आवश्यकता भी कम हुई।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, SDH सितारगंज ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उनके नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मरीजों की आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा शिविर के सफल आयोजन में SDH सितारगंज के चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अस्पताल प्रशासन ने सहयोग करने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,
उप जिला चिकित्सालय, सितारगंज

You cannot copy content of this page