Spread the love

रुद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने गोविंदपुर सेवाश्रम मोतीपुर नंबर एक में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आश्रम परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्रद्धालुओं एवं आयोजकों के साथ संकीर्तन का आनंद लिया और धार्मिक आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page