Spread the love

किच्छा:- शिव स्वयं सहायता समूह दोपहरिया की संचालिका ममता देवी द्वारा गांव की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित सिलाई सेंटर का संचालन प्रारंभ किया गया। इस सिलाई सेंटर का शुभारंभ आज विधिवत पूजन एवं हवन के उपरांत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा फीता काटकर किया गया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे वे न केवल अपने परिवार का सहयोग कर रही हैं बल्कि समाज में भी अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।उन्होंने ममता देवी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह सिलाई सेंटर निश्चित रूप से क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अमन कश्यप, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्की कोली, रामप्रसाद कश्यप, बलवंत कश्यप, दीपक गंगवार, सुरेश सागर, कपिलदेव गंगवार, प्रेम स्वरूप, गणेश भोज, विजय प्रकाश, सी एल एफ जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, मीना कुमारी, ममता, अरुण, सपना, दीपक देव, सूरजपाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, समूह की महिलाएं एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page