Spread the love

रूद्रपुर सिंह कॉलोनी गली नंबर एक में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्तिक मंडल, देवू मंडल एवं समस्त कॉलोनी वासियों के सहयोग से श्री श्री शनिदेव महाराज जी की वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। मुख्य पूजा से पूर्व क्षेत्र में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। कलश यात्रा श्री दुर्गा मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई, जो श्री शनिदेव मंदिर, इंदिरा कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, काशीपुर बाईपास रोड, अग्रसेन चौक और डीडी चौक होते हुए किच्छा बाईपास रोड स्थित झील पहुंची। झील तट पर विद्वान पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल ग्रहण किया। इसके बाद महिलाएं हरिनाम कीर्तन करते हुए और भक्ति गीतों पर झूमते हुए पुनः आदर्श इन्द्रा बंगाली कॉलोनी वार्ड 35 स्थित श्री श्री शनिदेव मंदिर प्रांगण वापस लौटीं। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कलश स्थापित किए गए और सुख-समृद्धि की कामना की गई। कलश यात्रा के दौरान पूरा मार्ग श्जय शनिदेवश् के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता अनिल चौहान, समाजसेवी संजय ठुकराल, पार्षद सुशील चौहान, अजय नारायण सिंह, ललित सिंह बिष्ट और पार्षद प्रतिनिधि गोविंद राय ने शिरकत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कलश यात्रा और व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से पारुल मंडल, चौताली मंडल, कार्तिक मंडल, देबू मंडल, माधवी मंडल, रविंद्रधर, कृष्णा सरकार, गणेश सरकार, कोनी मंडल, मधु सरकार, ठाकुर राय, सुब्रत सरकार, रीना सरकार, आरती राय, सीमा धर, रंजनी शील, मीरा मनी सरकार, आरती सरकार, कमला विश्वास, सपली सरकार, अंशिका विश्वास, सुप्रिया विश्वास, ममता विश्वास, पलक विश्वास, दिया विश्वास, ममता सरकार, सुमित्रा राय, यश सरकार, तारा राय, मालती मजूमदार, सुभाष मंडल, मुकेश मालाकार, काशीनाथ हाजरा, दीपक हालदार, मोरू बदोई, सुजीत मिश्रा, श्यामलाल राय, संजय विश्वास, रंजन बैरागी, गोपाल मंडल, अमित सरकार, बाबू मंडल, अशोक सरकार, गोपाल सरकार, जमुना राय, सपना, अनिता राय, महक, मनोरमा विश्वास, माही, लक्ष्मी सरकार, पल्लवी सरकार, नमिता राय, देवकी सरकार, पुष्पा काली, हरिदासी, कनक लता, ज्योतिका दास, शालिनी मंडल, सरस्वती आइस, मीना भगत, आशा सरकार, गीता पाल, सीमा मंडल, सरोजिनी मजूमदार, सुनीता पाल, सविता मजूमदार, मनीषा अधिकारी, खुशी, सीमा बर्मन, ममता बर्मन, कमला बर्मन, सुजीत बर्मन, अर्चना, शोभा बढ़ाई और जोशना विश्वास सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page