Spread the love

सितारगंज सिडकुल में स्थित पॉलिटेक्निकल कॉलेज टेसा कारपेंटर एकैडमी ने एमएसमी टेक्नोलॉजी सेंटर सितारगंज के सहयोग से अपना तीसरा दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न किया।इस कार्यक्रम की सबसे खास बात रही कि प्रशिक्षण प्राप्त सभी 30 विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित किया गया प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को पूरी तरह उद्योग आधारित और व्यवहारिक कौशल सिखाया गया, जिसका परिणाम यह रहा कि सभी प्रशिक्षुओं को प्रमुख कंपनियों में नियुक्ति मिली इन कंपनियों में नीलकमल, क्रिएटिव कॉन्सेप्ट्स और ओपल डिजाइनर जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान एमएसमी और टेसा प्रबंधन ने बताया कि यह पहल युवाओं को रोजगार से जोड़ने की उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत प्लेसमेंट इस बात का प्रमाण है कि यदि प्रशिक्षण उद्योग के अनुरूप दिया जाए तो रोजगार के बेहतर अवसर स्वतः ही तैयार होते हैं इस मौके पर सीएसआर हेड अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को ऐसा कौशल देना है जो सीधे रोजगार से जुड़ा हो उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षुओं का चयन होना इस बात का संकेत है कि उद्योग और प्रशिक्षण के बीच तालमेल से बेहतरीन परिणाम सामने आते हैं यह पूरा कार्यक्रम टॉप मैनेजमेंट के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें चेयरमैन के. अग्रवाल, विमल जैन, एमडी अजय अग्रवाल और विवेक जैन का विशेष योगदान रहा वहीं प्लांट हेड ए.के. सिंह का भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग देखने को मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएसआर टीम के सदस्य—के. पांडे, ऋषभ जैन, उमेश त्यागी, डॉ. जितेंद्र राहुल और अभिषेक श्रीवास्तव—का अहम योगदान रहा साथ ही एचओ टीम के आलोक आनंद और मनीष कुमार ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अंत में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक श्रीवास्तव सीएसआर हेड ,जितेंद्र सिंह प्लांट हेड नीलकमल, अंकुश प्रभु क्रिएटिव कॉन्सेप्ट ,हारून राशीद पिंजर ओपल डिजाइनर ,एवं पॉलिटेक्निकल कॉलेज के समस्त टीचर्स व स्टूडेंट उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page