Spread the love

सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने जन्मदिन के मौके पर पूरे परिवार के सात सितारगंज की गौशाला में गौ माता को गुड़ तिल के लड्डू खिलाकर सेवा की। पूर्व विधायक नारायण पाल अपनी पत्नी अपने बेटों और पुत्रवधू के साथ गौशाला पहुंचे थे जहां सभी पत्रकारों को भी पूर्व विधायक ने सम्मानित किया। इसके पक्षचात पाल परिवार ने सितारगंज के उप चिकित्सालय पहुंचकर मरीजो को फल वितरित किये। उन्होंने संदेश दिया है कि गाय का संरक्षण और उसकी सेवा को पहले प्राथमिकता देनी चाहिए, उन्होंने गौशाला ट्रस्ट को भी बधाई दी उन्होंने वहां की बेहतरीन व्यवस्था और 560 गायों की साफ-सफाई और सेवा करना पूरा ट्रस्ट बधाई का पात्र है। मौके पर ,नारायण पाल। पूर्व विधायक , कामिनी पाल, निर्भय पाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, पूरन चौहान, मुगनी मलिक, आकाश अंसारी, जावेद मंसूरी, रणजीत सिंह राणा, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर शुक्ला ठाकुर, अखिलेश सिंह आदि लोग शामिल रहे।

You cannot copy content of this page