रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
जुलूस ए मोहम्मदी में त्रिशूल चौक रुद्रपुर पर दिए गए मौलाना के द्वारा कथित बयानो के बाद जहां सरकार और कानून मौलाना के खिलाफ कार्यवाही कर अपना काम किया हैं मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक शिव अरोड़ा द्वारा मुसलमान को मुल्ला और कठमुल्ला कहे जाने वह अवैध मदरसो को बंद करने की बात कही जाने पर जिले में राजनीति बहस बड गई है भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने पलटवार करते हुए बयानों की झड़ी लगा दी हैं बीते वर्ष जून माह में भी विधायक अरोड़ा द्वारा मुसलमानों को कठमुल्ला कहा गया था जिसके बाद भीम आर्मी के नेता सत्येंद्र कुमार पर मुकदमा दर्ज हुआ था इस बार भी सत्येंद्र कुमार ने पलट बार करते हुए ढंग से इलाज करने की बात कही और वह मुख्यमंत्री से मिलने बीते रोज रुद्रपुर जा रहे थे इसके बाद पुलिस ने उनके घर के रास्ते से ही उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर डिटेल कर दिया था, कोतवाली से देर शाम छूटने के बाद सत्येंद्र कुमार ने कहा शिव अरोड़ा तुम चिंता मत करो तुम्हें तो भाजपा ही निपटाएगी अगर तुम्हें टिकट मिला तो समझ लेना कि भीम आर्मी तुम्हें ढंग से चुनाव लडाने के लिए आएगी उन्होंने चेतावनी दी है कि आसपास की सीटों पर बहुत बडी मात्रा में हमारे समाज का वोट है तुम्हारा वह हाल होगा कि तुम कार्यकर्ता की तरह सड़क पर नजर आओगे।
