Spread the love


विधानसभा क्षेत्र किच्छा में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं को वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। माननीय विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र में सड़क, भवन एवं जनसुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस क्रम में माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत किच्छा में कम्युनिटी हॉल के निर्माण को वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
माननीय मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 137/2024 के अंतर्गत गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधारीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही अटरिया–सिडकुल नगला मार्ग (8.255 किमी) का निर्माण लगभग ₹22.72 करोड़ शिमला–कुरैया मार्ग (8.885 किमी) का निर्माण लगभग ₹19 करोड़ 40 लाख की लागत से कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम गंगापुर में गंगापुर मंदिर से सर्वजीत जी के खेत तक मोटर मार्ग का डामरीकरण, नजीबाबाद क्षेत्र के धौराडाम में भगवान सिंह जी के घर से गुरमीत सिंह जी के घर तक सड़क निर्माण, ग्राम आजादनगर–नौगवां–मलपुरा मोटर मार्ग का प्रीमिक्स कारपेट द्वारा पुनर्निर्माण तथा ग्राम भगवानपुर में मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य भी स्वीकृत किया गया है। किच्छा के सिरौली कला वार्ड नंबर 19 में लगभग 875 मीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से लालपुर कुर्रेय्या एवं कच्ची खमरिया में तीन कब्रिस्तानों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण हेतु भी स्वीकृति प्राप्त कराई गई है।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि “किच्छा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक सड़क, मूलभूत सुविधाएं एवं जनहित से जुड़े कार्य पहुंचाने के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं। आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक योजनाएं स्वीकृत कराई जाएंगी, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।”
प्रेस वार्ता से पूर्व विभिन्न ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय पहुंचकर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों एवं स्वीकृत विकास योजनाओं के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

You cannot copy content of this page