Spread the love


खबर पड़ताल

सितारगंज बार एसोसिएशन सितारगंज की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के चुनाव का बिगुल बज गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी एडवोकेट हरीश दुबे को मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में सौंप दी। बार अध्यक्ष एडवोकेट दयानंद सिंह की अध्यक्षता तथा बार सचिव एडवोकेट शक्ति प्रताप सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से एडवोकेट हरीश दुबे को मुख्य चुनाव अधिकारी घोषित किया गया तथा उन्हें अपनी सहायता के लिए सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का भी पूर्ण अधिकार प्रदान किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश दुबे ने कहा कि बार एसोसिएशन के चुनाव निर्धारित नियमों एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत संपन्न कराए जाएंगे तथा जल्द ही चुनाव की आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद सभी अधिवक्ताओं को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और गरिमापूर्ण ढंग से पूरी हो सके। बैठक के दौरान माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार चयनित महिला पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। एडवोकेट करुणा राणा, राजवंत कौर एवं रीना सिंह को सम्मानित करते हुए अधिवक्ताओं ने उनके योगदान की सराहना की। वहीं आम सभा के समक्ष बार एसोसिएशन के आय-व्यय का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित अधिवक्ता सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। कार्यकारिणी भंग होने और चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही अब बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मी तेज होने की उम्मीद है। बैठक में एडवोकेट दयानंद सिंह, एडवोकेट शक्ति प्रताप सिंह, एडवोकेट हरीश दुबे, एडवोकेट एनयू मलिक, एडवोकेट रमेश चंद गुप्ता, एडवोकेट मंगल राणा, एडवोकेट एसके सिंह, एडवोकेट प्रकाश ढाली, एडवोकेट रमेश कांत प्रभाकर, एडवोकेट रवि सागर, एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, एडवोकेट राजेंद्र, एडवोकेट फरमान अहमद, एडवोकेट टीना सिंह, एडवोकेट मनोरमा गुप्ता, एडवोकेट रजवंत कौर, एडवोकेट सरिता, एडवोकेट पूजा, एडवोकेट गुरमीत, एडवोकेट अफसर अली, एडवोकेट आमिर मलिक, एडवोकेट राजा सरकार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page