रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज एस एच हॉस्पिटल में अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधा सितारगंज पीलीभीत रोड स्थित मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में मंगलवार को डेंटल विभाग का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने फीता काटकर विभाग का शुभारंभ किया। अस्पताल प्रबंधन ने इसे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया नए डेंटल विभाग में दांतों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच, उपचार और डेंटल प्लांट सहित आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विभाग में डॉ. विक्रम सिंह, आनंद और डॉ. अनुकौल मरीजों को सेवाएं देंगे। ये चिकित्सक दंत चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योग्यता रखते हैं अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ. अतुल पांडे ने बताया कि सितारगंज और आसपास के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के उद्देश्य से अस्पताल में लगातार नई सेवाएं शुरू की जा रही हैं। डेंटल विभाग शुरू होने से अब लोगों को आधुनिक दंत चिकित्सा के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है मुख्य अतिथि सुखदेव सिंह ने कहा कि सितारगंज में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के लिए अच्छी पहल है। डेंटल विभाग शुरू होने से स्थानीय लोगों को दांतों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने वाली ऐसी पहल का सीधा लाभ आम लोगों को मिलता है कार्यक्रम में अस्पताल के अध्यक्ष समसुल हक मलिक, सभासद दीपक गुप्ता, रवि रस्तोगी, दीपकमल तिवारी सहित अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सा स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में मरीजों की जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा।

