Spread the love


भक्तों के साथ भक्ति में झूमे विधायक, व्यास पीठ पर आसीन मनोज़ जी महाराज का लिया आशीर्वाद

रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर में सनातन धर्म सभा रुद्रपुर के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास मनोज़ जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में श्रद्धा भाव से नमन किया।
कथा स्थल पर पहुंचने पर विधायक शिव अरोरा भक्तिमय वातावरण में पूरी तरह रम गए। कथा के दौरान भजनों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। विधायक शिव अरोरा ने श्रद्धालु भक्तों के साथ भक्ति में खूब नाचे और झूमे, जिससे वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य करते हुए भक्ति का आनंद लिया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, धर्म, संस्कार और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला दिव्य माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म की रक्षा, कर्म के प्रति समर्पण और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना अत्यंत पुण्यदायी है।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की धर्मप्रेमी जनता सदैव धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करती है। ऐसे आयोजनों से समाज में सनातन संस्कृति, संस्कार और धार्मिक चेतना मजबूत होती है तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
गौरतलब है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा 28 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक चली कथा के समापन दिन विधायक शामिल हुऐ जहाँ भक्तो की भारी भीड़ नजर आयी। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण एवं भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो रहे हैं।इस अवसर पर सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा, सुभाष खंडेलवाल, केवल बत्तरा, श्याम घई, मोहित बत्रा, रमेश मिड्ढा, सुरेंद्र मिड्ढा, शशि अरोरा, अशोक भल्ला, गुलशन नारंग, राकेश सुखीजा, ओम प्रकाश अरोरा, तिलक घई एवं नंदलाल भूड्डी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page