Spread the love

खटीमा आबकारी विभाग: पीलीभीत उत्तर प्रदेश आबकारी की संयुक्त दबिश आयुक्त महोदय उत्तराखंड के आदेश के क्रम में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान अंर्तगत आज दिनांक 06/05/2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 खटीमा, पीलीभीत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश अंतर्गत बॉर्डर क्षेत्र के मझोला क्षेत्र, सत्रह मील, ढाकी ग्राम के जंगलों, देवहा नदी के किनारे इत्यादि के संदिग्ध स्थलों पर आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई व जंगल में लगभग 10किमी कांबिंग की गई । दबिश में लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की व मौके पर ही लगभग 1500 लीटर लहन व 03 चढ़ी भट्ठियों व शराब बनाने के उपकरणों को बरामद कर समूल नष्ट किया गया व आबकारी अधिनियम अंतर्गत तीन अभियोग पंजीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम द्वारा मझोला स्थित पीलीभीत-उधमसिंहनगर बॉर्डर पर वाहनों की चैकिंग व गस्त अभियान भी चलाया गया।

You cannot copy content of this page