Spread the love

राधा कृष्ण इंस्टीट्यूट की संचालक डॉक्टर रेखा ठाकुर को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द मिसाइल मैन और अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया है। संस्था ने उनको डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द मिसाइलमैन सम्मान के साथ हुनर दीदी का नाम दिया है। डॉ रेखा ठाकुर को महिलाओं को डिजिटल साक्षर करने और उनका हुनरमंद बनाने के लिए यह सम्मान दिया गया है। डॉ रेखा ठाकुर को यह सम्मान पद्मश्री डॉक्टर जितेंद्र शंटी ने दिया। रेखा ठाकुर कई संस्थाओं के साथ मिलकर महिलाओं को हुनरमंद बनाने का काम कर रही है। इस मौके पर रेसलर खली तमिल अभिनेत्री प्रियंका आदि मौजूद रहे। डॉ रेखा ठाकुर को सम्मान मिलने पर जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चरनजीत कौर, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जानकी कोहली, बेबी नाज, शमा ने उनके कार्यालय पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

You missed

You cannot copy content of this page