Spread the love

भारत सरकार, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनांक 08 जुलाई, 2026 को अपराह्न 02:00 बजे जारी जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान एवं मौसम चेतावनी के अनुसार दिनांक 09 जुलाई, 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर सहित राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अत्यंत तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर (Very Intense to Extremely Intense Spell of Rain) होने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। उक्त मौसमीय परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद में जलभराव, वृक्ष गिरने, विद्युत आपूर्ति बाधित होने तथा आवागमन प्रभावित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए, एहतियातन जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 09 जुलाई, 2026 (गुरुवार) को एक दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः निर्देशित किया जाता है कि सम्बन्धित तहसील एवं विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय / संस्थान उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

You cannot copy content of this page