जसपुर -समाजवादी पार्टी उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने 62 विधानसभा जसपुर में मूर्ति लगाने को लेकर हो रहे विधायक व पूर्व विधायक के महासंग्राम को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आज जसपुर के अंदर बहुत से ऐसे जरूरी कार्य हैं जिसे आम जनमानस का भला हो सकता है रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया कि विधायक वह पूर्व विधायक के आपसी द्वंद्व की वजह से जसपुर का विकास आज शून्य पर केंद्रित है चाहे स्टेडियम को लेकर हो चाहे स्थाई बस स्टैंड को लेकर हो सभी को लेकर उनके आपसी टकराव की वजह से जनता को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा रवि छाबड़ा ने कहा 2027 में जसपुर की जनता बदलाव करेगी और विकास करने वाले व्यक्ति को ही अपना प्रतिनिधि नियुक्त करेगी. रवि छाबड़ा ने वहीं प्रशासन की तारीफ की कि पुलिस प्रशासन ने सही समय पर पहुंच कर जस पुर में मूर्ति विवाद झगड़े में हस्तक्षेप कर इस मामले को शांत करवाया. वहीं उन्होंने कहा कि अपने निवास पर सदैव पंचायत में सामाजिक विवाद को खत्म करने वाले जनप्रतिनिधियों को इस विवाद को भी आपसी रजा मंदि से और जनता के सहयोग और विचार विमर्श से समाधान निकालना चाहिए.
