Spread the love

सितारगंज :(अश्वनी दीक्षित) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिसौना सितारगंज के आसपास स्थित संकरी मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों, खासकर खनन से जुड़े भारी ट्रकों,डंपरों के आवागमन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसी मार्ग से कॉलेज पहुंचते हैं, लेकिन सड़क की स्थिति और वाहनों की तेज गति के चलते हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हाल ही में महाविद्यालय के समीप हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत ने इस खतरे को और भी उजागर कर दिया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष तुषार शर्मा ने प्राचार्य रेनू बंसल को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज गेट व आसपास के क्षेत्र में तत्काल स्पीड ब्रेकर बनवाने, “धीमी गति से चलें” व “कॉलेज क्षेत्र” जैसे चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने और अन्य आवश्यक यातायात सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

You cannot copy content of this page