Spread the love

सितारगंज:(अश्वनी दीक्षित) नगर में उस वक्त राजनीतिक माहौल गरमा गया जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तीरथ सिंह रावत पिथौरागढ़ में एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए जाते हुए अचानक अपने पारिवारिक राइस मिलर के प्रतिष्ठान पर रुके, जहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत कर पूरे क्षेत्र को उत्साह से भर दिया; राइस मिलर कपिल सिंघल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी महेश मित्तल, सभासद शिवपाल चौहान और धर्मवीर सिंघल ने उन्हें बुके और शॉल पहनाकर सम्मानित किया, इस दौरान माहौल ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा; अपने संबोधन में रावत ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए कहा कि आज भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश स्वर्णिम युग की ओर तेज़ी से अग्रसर है, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में विकास के अभूतपूर्व आयाम स्थापित हुए हैं और सनातन संस्कृति व राष्ट्रभक्ति की भावना भी जन-जन में मजबूत हुई है, जो देश को वैश्विक शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है; इस मौके पर धर्मवीर सिंघल, कपिल सिंघल, सुखदेव सिंह, महेश मित्तल,उमेश सिंघल, शिवपाल चौहान, मोहित सिंघल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम ने एक छोटे से पड़ाव को भी बड़े जनसंपर्क कार्यक्रम का रूप दे दिया।

You cannot copy content of this page