Spread the love

उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस नेता नवतेज पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता क्षेत्र की जन समस्याओं, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने उठाना चाहते थे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें सितारगंज में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकते हुए डिटेन भी किया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि सरकार जनता के सवालों से डर रही है। उनका कहना था कि जब जनता के प्रतिनिधियों को ही अपनी बात रखने से रोका जाएगा तो आम लोगों की समस्याएं कौन सुनेगा प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी से पूर्व प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह जैला सिंह दीपक राणा आदि मौजूद रहे

You missed

You cannot copy content of this page