तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चकौनी में विधायक बेहड़ के पूर्व प्रयासों से मंडी समिति द्वारा निर्मित राजेश की चक्की से स्कूल चौराहे तक जिसकी लागत लगभग 19 लाख 98 हजार सड़क का तथा विधायक निधि से निर्मित ग्राम चकौनी गुरुद्वारे में टीन शेड निर्माण कार्य लागत लगभग 4 लाख रुपये व ग्राम पक्की खमरिया स्थित गुरुद्वारे में टीन शेड वॉशरूम निर्माण कार्य लागत 5 लाख का विधायक बेहड़ ने लोकार्पण किया | इन सभी विकास कार्यों की कुल लागत लगभग 28 लाख 98 हजार रुपये रही।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं को क्षेत्र की जनता के परिवार का सदस्य मानते हैं व सुख-दुख में हमेशा जनता के बीच रहे हैं और जो भी संभव होता है, लगातार करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में केवल एक विचारधारा के लोग नहीं रहते, सभी दलों के लोग रहते हैं। जनता स्वयं तुलना कर सकती है कि पिछले दस वर्षों में क्या कार्य हुए और बीते चार वर्षों में कितने विकास कार्य कराए गए। उन्होंने कहा कि चकौनी-बडोरा सड़क की हालत बेहद खराब थी, जिसका निर्माण उनके प्रयासों से कराया गया।
बेहड़ ने कहा कि भाजपा के लोग सवाल पूछते हैं, लेकिन जब उनसे उनके कार्यों का हिसाब मांगा जाता है तो उनके पास जवाब नहीं होता। उन्होंने कहा कि गांव की अन्य सड़कों और विकास कार्यों के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा कई कार्यों के टेंडर हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हाईवे और बड़ी सड़कों का निर्माण हो रहा है और यह कोई एहसान नहीं बल्कि जनता के प्रति उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति को मजबूत करना जरूरी है, जबकि कुछ लोग धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उनके कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी की आवाज दबाने या पोस्ट हटवाने का प्रयास नहीं किया, बल्कि हमेशा विकास की राजनीति की है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि गांव-गांव तक विकास और जनसेवा का संदेश पहुंचाया जाए तथा आने वाले समय में भी क्षेत्र को और अधिक विकास कार्य दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक वह जनता के बीच हैं, विकास की गति रुकने नहीं दी जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, गुरदास कालड़ा, दलजीत खुराना,ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह मोंटी, राजेश प्रताप सिंह, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष किच्छा दर्शन कोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम सुखीजा, त्रिलोक चुग, परमजीत सिंह मुटनेजा,नरवीर ,पंकज कक्कड़,अशोक पारुथी,दीपक सलूजा, गुणवंत सिंह,परमजीत सिंह,अमरीक सिंह, डॉ. हरभगवान रहेजा, अमन पारथी,रंजीत सिंह बाठला, शरीफ हाजी,अमन पारूथी,वेद प्रकाश,धर्म सिंह,रवि सलूजा, अनिल कुमार,नवनीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
