उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में आज सुवे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके शौर्य एवं बलिदान को याद किया साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहां की महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय भक्ति स्वाभिमान और त्याग के प्रतीक थे उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी को मातृभूमि की रक्षा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ महापुरुषों की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है मुख्यमंत्री ने युवाओं से आवाहन किया कि वह महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में और अपने राष्ट्रीय निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया महाराणा प्रताप अमर रहे के नारों से पूरा पांडाल गूंज उठा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मांतरण जैसी घटनाओं को सरकार गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अथवा असामाजिक तत्व धर्मांतरण में लिप्त पाया जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ने आगे कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में पुनः सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि लैंड जिहाद, लव जिहाद एवं धर्मांतरण जैसी घटनाओं पर सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर नानकमत्ता अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, श्रीपाल राणा, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य भास्कर संभल, खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,,जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या,रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा,रुद्रपुर नगर पालिका अध्यक्ष महापौर विकास शर्मा,मदन शर्मा, नानकमत्ता मंडल अध्यक्ष ओम नारायण सिंह राणा, विशेष कर इस मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ जिला अधिकारी नितिन भदोरिया, एस एस पी अजय गणपति,क्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी,उप जिला अधिकारी तुषार सैनी, नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह गहतोड़ी,नानकमत्ता प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक
