Spread the love

सितारगंज। किच्छा में हुए नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। वहीं, भाजपा नेता राजेश शुक्ला और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के बीच हुई कथित हाथापाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला इसी के विरोध में सितारगंज के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव में कथित गड़बड़ी और विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई घटना को लेकर नाराजगी जताई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित मामलों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण पाल सरदार हरपाल सिंह पूरन सिंह चौहान आजम मलिक बंटी चौहान जावेद सिद्दीकी जगदीश सिंह महर नवतेज पाल सिंह करण जंग इकत्यार अहमद पटौदी सरताज अहमद आदि उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page