रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से उत्तराखंड न्याय यात्रा एवं ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर सिटी क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रुद्रपुर विधानसभा प्रभारी वरुण चौधरी के सिटी क्लब पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अभियान की रूपरेखा और संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मोहन खेड़ा, योगेश चौहान, दिनेश पंत, सर्वेश कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, पार्षद परवेज कुरैशी, पार्षद इंद्रजीत सिंह, रंजीत सिंह राणा, रामस्वरूप भारती, प्रदेश सचिव संदीप चीमा, तरुण नेगी, फरमान सिद्दीकी, आजम खान, असलम जावेद, संजय आइस, शावेज कुरैशी, उमा सरकार, ज्योति टम्टा, करण सिंह, कैलाश चंद, सुनील चुग, संजय ठुकराल, पूर्व पार्षद मोहन भारद्वाज, केरु मंडल, विकास विश्वास, अनुज दीक्षित, मधु सिकदर, कविता, सरोज शर्मा, निशांत शाही, पूर्व पार्षद राजेश कुमार, सुदर्शन प्रजापति, संजय कुमार, धरेन्द्र वर्मा, सुभाष राय, उमर खान तथा पूर्व पार्षद अबरार अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।