रुद्रपुर – पेट्रोल ,डीजल और सीएनजी के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसी सड़कों पर आ गए।उन्होंने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया है। पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के मूल्य में वृद्धि कर दी है जिससे आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही यह कह दिया था कि पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार मूल्य में बढ़ोतरी करेगी और वही काम भाजपा सरकार ने करके दिखाया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों के हमेशा साथ खड़ी हुई है लेकिन भाजपा लगातार जनता के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है।उन्होंने कहा कि पेट्रो पदार्थ के मूल्य वृद्धि के बाद इसका सीधा असर आम जनमानस पर पड़ेगा और अन्य वस्तुओं भी महंगी हो जाएगी। ममता रानी ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता की भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है वह सिर्फ जनता को बहका कर अपना उल्लू सीधा करती है लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार छल कपट का सहारा लेकर जनता को बहकाने का काम कर रही है। लेकिन अब यह छल कपट और अधिक समय तक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा की जनता भाजपा के राजनीतिक प्रपंच को भली भांति समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अब हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और आम जनता को महंगाई की ओर धकेल रही है ।उन्होंने कहा कि भाजपा अपने गिने चुने लोगों को ही बढ़ावा दे रही है उन्हें आम जनता के हितों के साथ कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया है आप जनता सड़कों पर उतरकर उसका जवाब देगी। पुतला फूंकने वालों में संदीप चीमा, आनंद शर्मा, योगेश चौहान ,गोपेश तिवारी, गोपाल भसीन ,मानस बैरागी, पवन बिष्ट, दानवीर सिंह, सुखदेव हालदार,गब्बर कोली, राजवीर विर्क, सुनील चुघ, इंद्रजीत सिंह, सुखवंत सिंह, खेम सिंह, राजकुमार भुसरी, ललित बिष्ट,
नरेश सागर, बबलू सागर, मोहन कुमार, सतनाम सिंह, सूरजपाल ,विकास मलिक ,सुरेश कुमार, मनोज कुमार ,गौरव यादव, सुरेश यादव, रमेश सिंह समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।
