Spread the love

रुद्रपुर – वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित एक दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम प्रतियोगिता 2026 का आयोजन शिवालिक हाल परिसर, श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रदेश के 7 जिलों से 121 बालक एवं 99 बालिकाओं सहित कुल 220 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. ए.जे. बटसर, विशिष्ट अतिथि सेठ जयपुरिया स्कूल के प्रिंसिपल पंकज शर्मा, श्रीमती सुमन व्यास, पंकज मिगलानी, वोविनाम एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि पाल भारती, महासचिव विनोद लखेरा, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, टूर्नामेंट टेक्निकल डायरेक्टर देवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. ए.जे. बटसर ने अपने संबोधन में कहा,
“खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि अनुशासन, चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास का माध्यम है। वोविनाम जैसे मार्शल आर्ट से हमारे युवा शारीरिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। उत्तराखंड में इस खेल को बढ़ावा देना सराहनीय प्रयास है।” विशिष्ट अतिथि पंकज शर्मा ने कहा,
“विद्यालय स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। वोविनाम युवाओं में आत्मरक्षा, अनुशासन और सम्मान की भावना विकसित करता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को समान मंच मिलता है।”श्रीमती सुमन व्यास ने कहा,”बालिकाओं की इतनी बड़ी भागीदारी देखकर हर्ष हो रहा है। यह दर्शाता है कि खेलों में लड़कियाँ भी किसी से कम नहीं। मैं सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देती हूँ।” महासचिव विनोद लखेरा ने कहा, यह प्रतियोगिता अनुशासन और टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण रही। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने बताया कि आयोजन के दौरान सभी मुकाबले निष्पक्ष, अनुशासित और चोट-मुक्त संपन्न हुए, जो उत्तराखंड में वोविनाम की बढ़ती साख का प्रमाण है। इस प्रतियोगिता ने उत्तराखंड के खेल इतिहास में वोविनाम को नई पहचान दी है और भविष्य में राज्य से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरेंगे, सभी चयनित खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय वोविनाम प्रतियोगिता, जो जम्मू-कश्मीर में आयोजित होगी, में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता समापन के मुख्य अतिथि कुमाऊं कालरी की सचिव अश्वनी बहेल एवं मनोज कुमार सहित अन्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया, प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर नैनीताल टीम ने प्रथम, ऊधम सिंह नगर टीम ने दूसरा व हरिद्वार टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, सभी अतिथियों ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
सब जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षिता नयाल, आर्या गुप्ता, अनाया जोशी, काव्या बिष्ट, रिद्धि खाती, शिवान्या गोस्वामी, सुनंदा रावत, सृष्टि, समृद्धि जोशी, अंजली जंगपांगी, जूनियर बालिका वर्ग में तेजस्विनी, कुमकुम बिष्ट, यशिका बिष्ट, निकिता सती, कोमल, अपराजिता श्रीवास्तव, पलक एवं सीनियर महिला वर्ग में कंचन बसेरा, करुणा लखेरा, चित्रांशी जोशी ने स्वर्ण पदक जीते।
सब-जूनियर बालक वर्ग में अभियांश गंगवार, लविश सिंह, मानविक ऐरी, आरव भारद्वाज, ऋषभ भट्ट, अभियांश सिंह, शौर्य गुप्ता, अशांक अग्रवाल, निकुंज रावत, देवांश कुमार, मयंक पंवार, प्रियांशु, जूनियर वर्ग में शिवम कुमार, अभ्युदय शर्मा, लक्ष्य, निहाल शर्मा, अमन सिंह, सीनियर पुरुष वर्ग में सागर सिंह, करन, गुलशन कुमार, विक्रम, शिवम, वंश बिष्ट, क्षितिज सिंह ने स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बालिका सब जूनियर वर्ग में हरिद्वार की आर्य गुप्ता, जूनियर वर्ग में ऊधम सिंह नगर की कोमल, नैनीताल की यशिका बिष्ट एवं बालक वर्ग में ऊधम सिंह नगर के कुशाग्र तिवारी, जूनियर वर्ग में नैनीताल के आर्यन टम्टा, ऊधम सिंह नगर के अमन सिंह को बेस्ट फाइटर अवॉर्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने सभी प्रतिभागियों, कोच, रेफरी, आयोजक टीम, मेडिकल टीम, जिला प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जानकी कार्की, जिला अधिकारी नितिन भदौरिया का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। रेफरी की भूमिका में हेमा भट्ट, गंगा मेहरा, विनोद लखेरा, अमित चौधरी सहित सभी ऑफिशियल्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर अमित चौधरी, शिवानी गुप्ता, विनोद वैद्य, विक्रम सिंह, गुलशन कुमार, किशन आनंद, मुकेश सैनी, कृष्ण साना, अखिलेश पंकज सिंह, अरुण रस्तोगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page