Spread the love

खटीमा, – सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को ग्राम सभा श्रीपुर बिचुआ पहुँचे, जहाँ उन्होंने रमेश सिंह चड्डा के आवास पर जाकर उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती रामा देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

स्वर्गीय श्रीमती रामा देवी (89 वर्ष) पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और गत शनिवार को उनका निधन हो गया था। इस दुखद अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मिलकर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया।

इससे पूर्व श्रीपुर बिचुआ में हेलीपैड पर पहुँचने पर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्थानीय जनसमस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड पर उपस्थित बच्चों से भी आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, हिमांशु बिष्ट, ग्राम प्रधान रोहन चंद, नरेंद्र भट्ट, ईश्वरी पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया , एसएसपी अजय गणपति, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ हिमांशु बागरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page