
काशीपुर कांग्रेस अपनी विचारधारा से भटक कर उत्तराखंड में जिस प्रकार निरंतर भाजपा से निष्कासित नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करा कर अपना मूल रूप सिद्धांत खोती जा रही है क्योंकि निष्कासित नेता भाजपा के सिर्फ विधान सभा की टिकिट हासिल करने के लिए कांग्रेस से जुड़ रहे है न कि कांग्रेस की विचार धारा से उत्तराखंड में कांग्रेस 2027 के चुनाव में कमजोर होगी और जनता तीसरे विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को मजबूत करेगी यह तथ्य समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के नेताओं को लगातार अपना कर और उनको विधानसभा में 2027 के टिकट का प्रलोभन देकर जिस प्रकार से पार्टी में जोड़ रही है उसे वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं में रोष है और वह लगातार समाजवादी पार्टी की आस्था से और विचारधारा से जुड़ रहे हैं विधानसभा टिकट का प्रलोभन देकर कांग्रेस के नेता भाजपा के नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं और जमीनी स्तर पर अपने काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं सपा नेता रवि छाबड़ा ने कहा समाजवादी पार्टी जहां उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है वहीं उत्तराखंड में भी तीसरे विकल्प के रूप में अपनी मजबूत स्थिति को बनाए हुए हैं और 2027 में तीसरे विकल्प के रूप में उत्तराखंड में मजबूती के साथ उभरेगी, रवि छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस पिछले सालों में विपक्ष की भूमिका निभाने में इतनी कमजोर स्थिति में रही है कि अब जनता उसको 2027 में विपक्ष में बैठने को भी तैयार नहीं है, रवि छाबड़ा ने कहा कि 2027 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच में तय होगा और जल्द ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तराखंड में बड़ी-बड़ी रैलियां को करेंगे।










