रिपोर्ट अश्वनी दीक्षित

खबर पड़ताल

 

किच्छा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत पर सितारगंज में जश्न कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में सितारगंज के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किच्छा और सिरौली कला में पार्टी प्रत्याशियों की जीत को जनता के फैसले की जीत बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनता ने चुनाव में अपना स्पष्ट संदेश दिया है सितारगंज के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न ढोल की थाप पर झूमते कार्यकर्ता और जीत की खुशी में लगाए जा रहे नारे किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप की जीत के बाद सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता बताया।इस मौके पर कांग्रेस नेता पूरन सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और चुनाव में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।पूरन सिंह चौहान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा चुनावों में जाति और भेदभाव की राजनीति की जाती है। उन्होंने कहा कि किच्छा और सिरौली कला के परिणाम ने इस तरह की राजनीति को जवाब दिया है उन्होंने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के साथ हुई कथित घटना का जिक्र करते हुए भाजपा पर गुंडागर्दी और तानाशाही का आरोप भी लगाया हालांकि, ये आरोप कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए हैं।वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता आकाश अंसारी ने कहा कि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि यह जीत एक संदेश है और आने वाले समय में जनता अपने फैसले से जवाब देगी।पूरन सिंह चौहान यह जीत हमारी नहीं, जनता की जीत है। जनता सब कुछ समझ चुकी है। किच्छा और सिरौली कला के परिणाम ने बता दिया है कि जनता किसके साथ है। अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, 2027 में सितारगंज में भी कांग्रेस की जीत निश्चित होगी अक्षय भाई अब जनता भेदभाव की राजनीति को समझ चुकी है। किच्छा और सिरौली कला का परिणाम जनता का फैसला है और आने वाले समय में इसका असर पूरे क्षेत्र में दिखाई देगा फिलहाल किच्छा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सितारगंज में मनाया गया यह जश्न आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बढ़े हुए उत्साह को साफ तौर पर दिखा रहा है। अब देखना होगा कि यह जीत आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए कितना राजनीतिक फायदा लेकर आती है। इस मौके पर सितारगंज के कांग्रेस के पदाधिकारी रहे उपस्थित आकाश अंसारी नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पूरन सिंह चौहान महेश भट्ट जावेद सिद्दीकी आशीष दादा सलमान खुशाल बोरा इमरान सावन भट्ट फैमिस अंसारी आदि मौजूद रहे