Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी के खेल के मैदान में जहाँ एक और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी हो रही है। वही सरोवर नगरी में बादलों के बीच ठंडी हवाओं के चलते बकरीद की नमाज अदा की गई।
मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह 9 बजे खेल के मैदान में एकत्र हुए उसके सामूहिक नमाज शुरू हुई जो 10 बजे तक चली।
जहाँ एक और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी हो रही है। वही सरोवर नगरी में बादलों के बीच ठंडी हवाओं
जामा मस्जिद के शहर इमाम ने सभी लोगों को नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण किया।
उसके बाद स्लॉटर हाउस में कुर्बानी हुई।
नमाज के दौरान खेल के मैदान के चारों और सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

इस दौरान इमाम ने बताया की 9 बजे ईद की नमाज खेल के मैदान में की गई, शांतिपूर्ण रूप से नमाज अदा की। प्रशासन ने विशेष सहयोग किया, इसके साथ ही नमाज में मुल्क की शांति व सौहार्द के लिए दुआ की गई, कहा की बीते कई सदियों से मैदान में नमाज़ अदा की जा रही है

You cannot copy content of this page