सितारगंज में मानवता और सेवा की मिसाल देखने को मिली, जहां अग्रसेन ट्रस्ट में रोटरी क्लब के माध्यम से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वर्गीय राजीव गुप्ता के सुपुत्र सुंदरम गुप्ता ने सीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया इसी को लेकर क्षेत्रवासियों ने बड़े उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना योगदान दिया कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि उनके बड़े भाई स्वर्गीय राजीव गुप्ता सितारगंज में सबसे पहले रक्तदान करने वाले लोगों में शामिल थे। उन्होंने ही रोटरी क्लब की स्थापना कर क्षेत्र में रक्तदान शिविरों की शुरुआत की थी, जिसके बाद लगातार सितारगंज और आसपास के क्षेत्रों में ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं वहीं प्रिंसी सिंगला ने कहा कि अब केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ महिला भी सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकती है मोनिका सिंगला ने लोगों की भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। एक स्वस्थ व्यक्ति आसानी से रक्तदान कर सकता है और उसका यह छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा और पुण्य का कार्य है, जिसमें सभी लोगों को आगे आना चाहिए इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया और समाज को मानवता का संदेश दिया इस मौके पर रक्तदान करने वालों में विशाल मित्तल, विपिन कुमार अग्रवाल, सोनी, गौरव जिंदल,कपिल जिंदल,गौरव अग्रवाल, नानकमत्ता से योगेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल ,नानकमत्ता से अमित मित्तल, प्रिंसी सिंगल, गोपाल सिंगल, शीतल मित्तल, गौरव जिंदल ,लोकेश रस्तोगी, ओंम जिंदल ,पवन अग्रवाल, शिवम अग्रवाल ,रोहित बिष्ट, गुरवीर सिंह,मिशिका बंसल, शीतल मित्तल ,नेहा जिंदल ,पूजा अग्रवाल ,मेघा अग्रवाल, कमल मित्तल, विशाखा गोयल ,ज्योति सिंघल नेहा सिंघल, सुंदरम गुप्ता , आदि उपस्थित रहे
