रुद्रपुर। पद्म भूषण सम्मान प्राप्त होने के बाद प्रथम बार रुद्रपुर पहुंचे पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन दा केसरी बरार प्लाजा में किया गया।
इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उन्होंने यह सम्मान उन्हें निमित्त बनाकर पूरे उत्तराखंड की जनता को दिया है। यह प्रदेशवासियों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
उन्होंने कहा कि आगे भी उत्तराखंड के लोग राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, विधायक शिव अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह,अनिल चौहान ,पूर्व मेयर रामपाल, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, सुरेश कोहली, प्रीत ग्रोवर, विपिन सिंह गेहलोत, मोर सिंह, विजय तोमर, प्रीती धीर, स्वाति मिश्रा, के.के. त्रिपाठी, सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
