किच्छा शांतिपुरी में गेहूं तोल केंद्र पर किसानों ने एकत्र होकर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार हमेशा से ही किसान विरोधी रही है और समय पर भुगतान नहीं करती है। डॉ. गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार के आश्वासनों के बावजूद किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें सरकार ने 24 से 72 घंटे में भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ न नहीं किसानों का गन्ने का भुगतान शुगर फैक्ट्री बंद हुए 3 माह से ऊपर हो चुका है 82 करोड़ रु का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही भुगतान नहीं किया गया, तो किसान मंत्रियों को जिले में घुसने नहीं देंगे। उत्तराखंड किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र शर्मा कहा कि उत्तराखंड सरकार हमेशा किसान विरोधी रही है ,कहती कुछ है करती कुछ है ।केवल विज्ञापनों के सहारे सरकार चल रही है। इस अवसर पर उत्तराखंड किसान कांग्रेस के महामंत्री महिपाल सिंह बोरा, जीवनचंद पाठक, प्रभु दत्त जोशी, राज किरण तिवारी ,नारायण सिंह कोरंगा, मोहन सिंह कोरंगा, नंदन सिंह बिष्ट हरि सिंह बिष्ट मोहन प्रसाद प्रजापति गणेश बिस्ट ,राम सिंह कोरंगा ,गोविंद सिंह मेहता, भोला दत्त पांडे छेदा लाल सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।
